कभी ट्रेन भी की यात्रा न करने वाले छात्रों के लिए, स्कूल में ही बनी रेल गाड़ी

चेन्नई। सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षक ने कहा कि छात्र जब दोबारा स्कूल आएंगे तो उन्हें ट्रेन का बहुत अच्छा अनुभव हम करा सकेंगे। साथ ही वे ट्रेन से जुड़ी जानकारी हासिल करने में भी कामयाब होंगे।

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में एक सरकारी स्कूल में गरीब बच्चों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां सरकारी स्कूल में ट्रेन के डिब्बों के रूप में स्कूल के बरामदे को बनाया गया है। स्कूल में एक शिक्षक का कहना है, ‘यहां छात्र पिछड़े परिवारों से आते हैं और ट्रेनों में यात्रा नहीं पाते हैं। हमने उन्हें आकर्षित करने के लिए यह प्रयास किए।’ उन्होंने कहा कि छात्र जब दोबारा स्कूल आएंगे तो उन्हें ट्रेन का अच्छा अनुभव हम करा सकेंगे और वे इससे जुड़ी जानकारी हासिल करने में भी कामयाब होंगे।