अक्सर घर में करेले के कडवे होने के कारण तो बच्चे खाते ही नहीं है और बड़े भी उसकी सब्जी देख कर मुंह बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको करेले की ऐसी रेसिपी बताएंगे। जिसे घर में बनाते ही सब लोग करेला खाना शुरू कर देंगे। चलिए हम बनाते हैं मिल्क करेला। यह डिश खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं।

सामाग्री
करेला – 250 ग्राम
नमक – 1 टी-स्पून
पानी – 500 मिलीलीटर
तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 टी-स्पून
हींग – 1/4 टी-स्पून
हल्दी – 1/2 टी-स्पून
धनिया पाऊडर – 1 टी-स्पून
लाल मिर्च – 1 टी-स्पून
दूध – 300 मिलीलीटर
ताजा क्रीम – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी-स्पून
आमचूर – 1/2 टी-स्पून
विधि
सबसे पहले करेलों को छील कर 1 टी-स्पून नमक लगा कर रखें।
अब 500 मिलीलीटर पानी में डाल कर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
इसके बाद पानी से करेले निकाल कर बाहर रख दें।
अब एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें इसमें 1/2 टी-स्पून जीरा, 1/4 चम्मच हींग डास अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद हल्दी,करेले और नमक डालकर हिलाएं।
इसे 3 – 5 मिनट तक के लिए कुक करें।
अब इसमें 1 टी-स्पून धनिया पाऊडर, 1 टी-स्पून लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद 300 मिलीलीटर दूध डालें और इस अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर उसे उबालें।
फिर इसमें 2 टेबल स्पून ताजा क्रीम डालकर मिलाएं। अब इसे 2 – 3 मिनट के लिए कुक करें।
1/2 टी-स्पून गरम मसाला, 1/2 टी-स्पून आमचूर डालकर अच्छी तरह से सर्व करें 1। सबसे पहले 250 ग्राम करेलों को छील कर 1 टी-स्पून नमक लगा कर रखें।
उसके बाद गर्म मसला और आमचूर मिलाएं फिर रोटी के साथ सर्व करें।