मूंग दाल का चीला कैसे बनाएं

ब्रेकफास्‍ट में हेल्‍दी और टेस्‍टी खाना मिल जाए तो सब का मन खुश हो जाता है. मूंगदाल चीला प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 – 2
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज, ब्रेकफास्‍ट

आवश्यक सामग्री

250 ग्राम धुली मूंगदाल
1/2 कप दही
1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
1 टीस्पून हरा धनिया, कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक, कसी हुई
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्‍दी पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्‍वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले मूंगदाल को पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
– फिर इसे छानकर मिक्‍सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पीस लें.
– इस घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिक्‍स कर लें. नमक को अपने स्‍वादानुसार ही डालें.
– अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उस पे तेल डालकर गरम करें.
– जब तेल गरम हो जाए तो चीले का घोल डालकर फैलाएं.
– चीले के चारों ओर तेल डाल दें ताकि वह तवे में चिपके नहीं.
– अब चीले को दोनों साइड से कुरकुरा सेंक लें और बाकी के घोल से भी ऐसे ही चीले तैयार कर लें.
– मूंगदाल का चीला तैयार है. खट्टी मीठी चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.