मुंबई. कोरोना वायरस के कहर ने लोगों को डरा दिया है. भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इन बढ़ते मामलों के बीच अब लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए मास्क और सैनेटाइजर का यूज करना अपनी आदत में शुमार कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मास्क को हिंदी में कहते क्या हैं? अगर नहीं तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन ने मास्क का हिंदी अनुवाद निकाल लिया है. हाल ही में उन्होंने मास्क का हिंद अनुवाद लोगों को बताया.

बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ उनसे जुड़े किस्से, बाबू जी की पंक्तियां, मोटिवेशनल पोस्ट और इसके साथ ही मस्ती भरे अंदाज में भी कई बार पोस्ट शेयर करते हैं. हाल ही में बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मास्क का हिंदी अनुवाद बताया है. अमिताभ ने एक फोटो भी शेयर की है. इसमें उन्होंने मास्क लगाए हुए हैं. उनका मास्क भी काफी स्पेशल है.
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि अरे सर इतना भयंकर नाम कैसे याद होगा, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि क्या ये सवाल केबीसी में भी आने वाला है.वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी अहम रोल में नजर आए. फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था. इसके साथ ही वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे.