तमिलनाडु तट की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफानी चक्रवात निवार, नागापट्टिनम और कराईकल में अलर्ट

चेन्नई। बुधवार को चेन्नई में भारी बारिश पड़ सकती है। चक्रवाती तूफान निवार की वजह से मामल्लपुरम और कराईकल क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है, जिसकी वजह से बुधवार दोपहर तक चेन्नई में भारी बारिश की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक छह से दस सेंटीमीटर तक बारिश पड़ सकती है।

चक्रवाती तूफान निवार के तटों के पास से गुजरने पर मंगलवार को बारिश की भी संभावना है। वहीं तूफान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा बचाव दल ने अपनी छह टीमों को कूड्डालोर और चिदंबरम शहर में भेज दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद एनडीआरएफ ने अपनी छह टीमों को इन दो शहरों में तैनात कर दिया है।