नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते लोगों की जान के साथ-साथ ऑटो बाजार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। जैसे ही अनलॉक डाउन की प्रक्रिया की शुरू हुई तो ऑटो जगत ने भी राहत की सांस ली। अब ऑटो कंपनियां आर्थिक संकट को खत्म करने किए ग्राहकों को नए-नए ऑफर्स के साथ गाड़ियों की लॉन्चिंग कर रही हैं। बड़ी कंपनी में शुमार महिंद्रा XUV 500 का न्यू जनरेशन मॉडल अगले साल कंपनी लॉन्च करेगी। इस कार के साथ कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी 2021 महिंद्रा स्कार्पियो भी लॉन्च करेगी। ये दोनों अगले साल के लिए कंपनी के सबसे बडे़ लॉन्च हो सकते हैं।

टेस्टिंग के समय देखी गई गाड़ी-
नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 कई बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। अब इस कार को फिर से सड़को पर दौड़ भरते देखा गया है। अब इस बार इस कार फ्रंट काफी साफ नजर आया है जिससे पता चलता है कि यह कार अब पहले से ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट लुक से साथ आने वाली है।
7 सीटर वेरिएंट भी उपलब्ध-
महिंद्रा की इस कार का नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल पुरानी महिंद्रा XUV 500 से बड़ा होगा जिससे आपको ज्यादा कैबिन स्पेस मिलेगा। यह कार 6 सीटर और 7 सीटर मॉडल में उपलब्ध होगी।
नई स्कॉर्पियो का इंतजार-
कंपनी की तरफ से ऑफिशल डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है पर जानकारी के मुताबिक कंपनी जनवरी से मार्च 2021 के बीच नई XUV500 और अप्रैल से जून 2021 के बीच नई स्कॉर्पियो लॉन्च कर सकती है।
XUV500 में मर्सेडीज वाला फीचर-
महिंद्रा की इस कार में मर्सेडीज-बेंज के जैसा इंस्ट्रुमेंट पैनल और टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मिलेगा। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह फीचर सिर्फ टॉप एंड वेरियंट में मिलेगा या अन्य वेरियंट में उपलब्ध होगा। Rushlane की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार की लेटेस्ट स्पाई इमेज से यह जानकारी सामने आई है।