भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्रत महिलाओं में बांटी साड़ियाँ, भूली के घाटों का भी लिया जायजा

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने भूली मंडल के घर-घर जाकर छठ व्रतियों को साड़ी बांटा। उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई, छठ घाट पर जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई, बिजली, तालाब में पानी की स्थिति का जायजा लिया।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने छठ व्रतियों को साड़ी देते हुए उन्हें लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि छठ त्यौहार के दौरान भी लोग भीड़ भाड़ से बचें। शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर, मास्क का विशेष ध्यान रखें। कार्यकर्ताओं को विभिन्न मंडलों में घाट पर अधिक मजमा नहीं लगाने की हिदायत दी। कहा कि वह आम लोगों की सुविधाओं और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लन मिश्रा ने की इस दौरान लल्लन मिश्रा, सुमन सिंह, सूरज पासवान, ओम प्रकाश झा, कैलाश गुप्ता, विष्णु सिंह, कमल किशोर, बबलू सिंह, अमन कुमार, सुमन सौरभ, राजीव विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह आदि थे।