सरना धर्म कोड का प्रस्‍ताव पारित होने पर सीएम हेमंत साेरेन को किया गया सम्‍मानित

रांची। राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधिगण ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री हेमंत साेरेन को आज सम्‍मानित किया और सरना धर्म कोड का प्रस्‍ताव पारित होने पर बधाई दी। मुख्‍यमंत्री आवास में आज राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधिगण पहुंचे और मुख्‍यमंत्री को मुलाकात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने संस्‍था के सदस्‍यों के साथ पारंपरिक नृत्‍य किया।

मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने संस्‍था के लोगों को मिठाई खिलाई। संस्‍था के लोगों ने मुख्‍यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और फूल की माला पहनाकर सम्‍मानित किया। इस दौरान उन्‍हें एक प्रतीक चिह्न भी दिया गया। बता दें कि कल 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित किया गया है। अब इस प्रस्‍ताव को केंद्र सरकार को अनुशंसा के लिए भेजा जाएगा।