शौच गयी किशोरी के साथ गैंगरेप एक आरोपी गिरफ्तार

-शौच जाते समय दो युवकों ने दबोचा

-दोनों के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

-शारीरिक रूप से दिव्यांग है किशोरी,किशोरी को सुनने की क्षमता है कम

एंकर-हरदोई में हैवानियत की घटनाएं लगातार सामने आ रही है और इन घटनाओं पर रोंक नही लग पा रही है।ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है।दो हैवानों ने एक किशोरी को दबोच लिया जब वह भाई के साथ खेत जा रही थी और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।किशोरी शारीरिक रूप से दिव्यांग है और उसे कान से कम सुनाई पड़ता है।

विडियो: Byte Gyanajay Singh ASP Hardoi…

वीओ-1–मामला हरदोई के कोतवाली देहात इलाके का है।क्षेत्र के ग्राम बहर में भाई के साथ शौच जा रही एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने पकड़ लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए।किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और पीड़िता ने अपने परिजनों को जब यह बात बताई तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

विडियो:Byte Pidita Ki Maa

वीओ-2–मामले की जानकारी के बाद परिजन आनन फानन में पीड़िता को लेकर कोतवाली पंहुचे ओर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता से जानकारी लेने के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी और गैंगरेप पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टरी परीक्षण के लिये जिला महिला अस्पताल पंहुचाया। गैंगरेप पीड़िता को कान से कम सुनाई देता है और उसके पिता पेशे से मजदूर है तथा वह 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी है। घटना के संदर्भ में एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है शीघ्र ही दूसरे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।