IPL 2020: मुंबई के खिलाफ हमने बनाया था अच्छा प्लान, लेकिन इस पर अमल नहीं कर पाए- पोंटिंग

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैैपिटल्स (DC) की टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच के दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम ने मैच के लिए अच्छी योजना बनाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं कर पाई और इसके कारण मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में क्वालीफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर आइपीएल 2020 के फाइनल में जगह बनाई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोंटिंग ने कहा, ‘पहले ओवर में हम 15 या 16 रन पर चले गए और आप बैकफुट पर चले गए। हम फिर मैच में वापस करने के लिए लड़ते रहे। हमने महसूस किया कि हमने वास्तव में अच्छी योजना बनाई है, लेकिन दबाव में, हम इसपर अमल करने में कोसों दूर रह गए। 

पोंटिंग ने आगे कहा कि 7-14 ओवर हमारे पक्ष में रहा। उन्होंने 4 विकेट पर केवल 170 रन बनाए थे। हम मान कर चल रहे थे कि 170 का स्कोर बनेगा, जो हम हासिल कर लेंगे। दिल्ली ने अंतिम पांच ओवरों में 78 दिए। अंतिम ओवर में हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। हार्दिक पांड्या जहां चाह रहे थे, वहां हम लगातार गेंदबाजी करते रहे। इशान किशन ने पूरी सत्र में हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। पूरे टूर्नामेंट में हम अपनी रणनीति पर अमल करते रहे हैं, लेकिन इस मैच में दबाव के आगे हम रणनीति पर अमल करने में असफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के तीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे बगेर खाता खोले पवेलियन लौट गए ।बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी शॉ अच्छी गेंद पर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने शानदार यॉर्कर करके शिखर धवन को बोल्ड किया।