प्रदेश में एमएलसी शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से हो रही शुरू

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा तथा विधानसभा उप चुनाव के बाद अब विधान परिषद सदस्य शिक्षक क्षेत्र के चुनाव का जोर पकड़ रहा है। प्रदेश में एमएलसी शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। एक दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

विधान परिषद में शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गए हैं। नामांकन पत्र 12 नवंबर तक भरे जाएंगे। भाजपा तथा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है जबकि समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ही अपने स्नातक क्षेत्र के पांच तथा शिक्षक क्षेत्र के छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर को होने वाले एमएलसी शिक्षक की 11 सीटों पर आज से नामांकन होगा। 11 में से पांच सीट 5 स्नातक और छह शिक्षक खंड निर्वाचन की हैं। आज शुरू होकर नामांकन प्रक्रिया 12 नवंबर तक चलेगी। आज से 12 तक नामांकन सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा। आगरा, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और लखनऊ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद, मेरठ, आगरा व गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव होने हैं।

समाजवादी पार्टी के 11 प्रत्याशी: समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र आगरा से डा.असीम, मेरठ खंड से शमशाद अली, लखनऊ खंड से राम सिंह राणा, वाराणसी खंड से आशुतोष सिन्हा तथा इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र से डा.मान सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से उमाशंकर चौधरी पटेल, वाराणसी खंड से लाल बिहारी, बरेली-मुरादाबाद से संजय कुमार मिश्रा, मेरठ से धर्मेन्द्र कुमार, आगरा खंड से हेवेन्द्र सिंह चौधरी हऊआ तथा गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश कुमार को समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया है।

लखनऊ में मंडलायुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या नौ में नामांकन होगा। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक स्नातक सीट के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मंडलायुक्त कार्यालय कक्ष संख्या नौ में नामांकन किया जा सकेगा। पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। लखनऊ के अलावा रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी और प्रतापगढ़ में निर्वाचन होना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के मुताबिक, चार सेट में पर्चा दाखिल किया जा सकता है। प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो लोग ही पर्चा दाखिल करने न्यायालय में आ सकते हैं। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम दो वाहन का ही इस्तेमाल करेंगे, जिसके लिए भी अनुमति लेनी होगी। जमानत राशि सामान्य प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये होगी।