फिरोजाबाद लोगों ने उपचुनाव का किया बहिष्कार, कहा-जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं

यूपी के फिरोजाबाद में हो रहे उपचुनाव का स्थानीय लोग ने बहिष्कार कर दिया है। इलाके में विकास ना होने से परेशान होकर लोगों ने ऐसा करने का फैसला किया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हमने इस उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है, क्योंकि यहां किसी तरह का कोई विकास नहीं हुआ है। जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं।

यूपी की सात सीटों पर हो रहा है उपचुनाव-

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात रिक्त चल रही सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गए है। मतदान शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। सातों विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 16% से ज्यादा मतदान हो चुका है। इन सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे। यह सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी। मतदान की सतर्क निगरानी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 सामान्य प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं।