मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव के घर एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। अमृता राव मां बन गई हैं, साथ ही RJ अनमोल पिता बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। अमृता राव ने रविवार की सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता और बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है और दोनों स्वस्थ हैं।
कुछ दिन पहले ही ये खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान अमृता अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा था कि,’ मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर नौवें महीने में खुद को काफी लकी महसूस कर रही हूं।’

इसके अलावा अमृता ने पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, ‘आप लोगों के लिए यह 10वां महीना है और हमारे लिए यह नवां महीना है। सरप्राइज सरप्राइज, अनमोल और मैं प्रेग्नेंसी पीरियड के नवें महीने में हैं। फैन्स संग इस न्यूज को शेयर करने के साथ मैं काफी एक्साइटेड हूं। दोस्तों का शुक्रिया करती हूं।
प्रवक्ता की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है,’‘परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।’
बताते चले कि अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
अमृता राव ‘इश्क विश्क’,’मैं हूं ना’, और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐक्ट्रेस को आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ठाकरे में देखा गया था।