Rajasthan Police Constable Exam 2020 Admit Card : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश-पत्र जारी होने की राह देख रहे 17.5 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होगा। राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा 6, 7 और 8 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में बहुत ही जल्द अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
आज मिलेगी परीक्षा केंद्र के जिले की सूचना-
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर जारी ताजा नोटिस के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 2020 के लिए 25 अक्टूबर को परीक्षा केंद्र के जिले के बारे में सूचना प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी SSO ID लॉगइन आईडी के जरिए रविवार को दोपहर 02 बजे http://recruitn1e11t2.rajastha11.gov.i11/ पोर्टल अपने परीक्षा केंद्र के जिले के बारे में जानकारी पा सकेंगे। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि नोटिस में कहा गया है कि एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बारे में जल्द ही अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी।
100 नंबर की होगी परीक्षा
परीक्षा 100 नंबर की होगी। इसमें लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग भी होगी। 15 अंक की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। साथ ही 10 नंबर विशेष योग्यता के लिए दिए जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। अन्य राज्यों में रहने वाले उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। एससी, एसटी, ओबसी के आवेदकों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।