सिर्फ 35 रुपये मिल रहा प्याज़, खरीदने के लिए दिखाना होगा ID कार्ड

नई दिल्ली: एक ओर देशभर में हर दिन बढ़ रहे प्याज के भाव से आम जनता काफी परेशान है…वहीं देश की एक राज्य सरकार ऐसी भी जो सिर्फ 35 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेच रही है, लेकिन खास बात ये है कि इस रेट पर प्याज खरीदने के लिए आपको दुकानदार को पहचान पत्र दिखाना होगा. इसके साथ ही एक व्यक्ति को सिर्फ 2 किलो तक ही प्याज मिलेगा. यानी आप इससे ज्यादा नहीं ले सकते हैं…जी हां तेलंगाना राज्य में सरकार इस खास तरीके से आम जनता को सस्ता प्याज उपलब्ध करा रही है.

एक व्यक्ति को सिर्फ दो किलो प्याज-

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, तेलंगाना में सरकार की ओर से चलाई जा रहे रायतु बाजार में सस्ती दरों पर प्याज मिल रहा है. बता दें रायतु बाजारों में छोटे किसान सीधे उपभोक्ताओं को सब्जियां बेच सकते हैं. तेलंगाना सरकार ने शनिवार को किसान बाजारों के जरिए 35 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेचने का फैसला किया.