त्यौहारों के सीजन में महिला रक्षक पर बल, रेलवे ने पहल की मेरी सहेली अभियान

त्योहार का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में स्टेशनों पर आम दिनों की तूलना में यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने वाली है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को लागू करने और मानव तस्करी समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके अलावा रेलवे ने त्यौहारों के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक नई पहल ‘मेरी सहेली’ शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है और महिला यात्रियों के सामने आने वाली सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या का प्रभावी ढंग से समाधान करना है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लोगों की भीड़ में कई गुना इजाफा होगा। इसलिए, विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान बढ़ी हुई भीड़ से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल को भी सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पड़ेगी।