
UNHRC में चीन संयुक्त राष्ट्र के प्रीमियर मानवाधिकार निकाय (United Nations Human Rights Council, UNHRC) की सदस्यता हासिल करने में कामयाब हो गया है,लेकिन इससे यूएस खासा नाराज नजर आ रहा है। यूएस ने इस पर यूएन पर हमला बोला।

सयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार का यूएन में चीन को संयुक्त राष्ट्र के प्रीमियर मानवाधिकार निकाय (United Nations Human Rights Council, UNHRC) की सदस्यता हासिल करने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस निकाय में चीन, रूस और क्यूबा को शामिल किया है। विदेश में मंत्री ने कहा कि यूएस काउंसिल के फैसले का विरोध करता है,जो कि मान्य है।
पोम्पियो ने बयान में वैश्विक मानव अधिकार परिषद पर “इजरायल विरोधी पूर्वाग्रह (anti-Israel bias) और सदस्यता नियमों का आरोप लगाया, जो परिषद पर सीटों के लिए दुनिया के सबसे खराब मानव अधिकारों के दुरुपयोग की अनुमति देता है।”