आधा IPl टूर्नामेंट खत्म, चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल, पंजाब सबसे फिसड्डी

इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के 13वें सीजन का पहला पड़ाव खत्म चुका है। सभी आठ टीमों ने अपने अपने सात मुकाबले खेल लिए हैं, मतलब है कि आधा आइपीएल 2020 खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट की ताकतवर टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स का हाल शुरुआती मुकाबलों में बेहद खराब रहा है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप पर बनी हुई है तो दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर है।

आधा आइपीएल टू्र्नामेंट खत्म हो चुका है और पहले हाफ के बाद अंक तालिका पर नजर डाले तो मुंबई पहले तो पंजाब आखिरी पायदान पर है। सात मैच खेल चुकी सभी टीमों में पंजाब को सबसे ज्यादा 6 हार मिली है जबकि मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर ने दो-दो मैच गंवाया है।

आधा IPL 2020 खत्म, कैसा है टीमों का हाल