दिल्ली से चलेंगी 34 और विशेष ट्रेनें, कई राज्यों के लाखों लोगों को होगा लाभ; देखें लिस्ट

यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के मद्देनजर भारतीय रेलवे जल्दी ही दिल्ली से 17 जोड़ी और विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इसका एलान पिछले सप्ताह किया गया है और जल्द ही इस पर अमल भी शुरू हो जाएगा। ये 17 जोड़ी विशेष ट्रेनें भुवनेश्वर, जयपुर, अमृतसर, कटरा, पुणे, देहरादून, डिब्रूगढ़ व अन्य मार्गों पर चलेंगी। इन विशेष ट्रेनों में शताब्दी, दुरंतो, डबल डेकर और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।

त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए लिया फैसला

रेलवे से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, दीपावली, छठ समेत कई त्योंहारों के मद्देनजर यात्रियों की सहूलियत, सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17 और विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया  है।  रेलवे के मुताबिक,  त्योहार को देखते हुए आगामी 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेन चलाने की योजना पर का चल रहा है। ये 17 जोड़ी ट्रेनें 200 विशेष ट्रेनों से जुदा हैं। पिछले सप्ताह बुधवार को रेलवे बोर्ड ने 39 जोड़ी ट्रेन चलाने के लिए अलग-अलग रेलवे मंडलों को निर्देश जारी किया है। इसमें से 17 जोड़ी ट्रेन दिल्ली मंडल की हैं।

यह 17 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

  • 12493/12494 –   दर्शन एक्सप्रेस
  • 22411/22412- अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 22461/22462-श्री शक्ति एक्सप्रेस
  • 12263/12264- हज़रत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस
  • 20503/20504- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (समस्तीपुर से)
  • 20505/20506-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (बरौनी से)
  • 12953/12954-अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
  • 12247/12248-युवा एक्सप्रेस (बांद्रा टर्मिनस-हज़रत निज़ामुद्दीन)
  •  12001/12002-शताब्दी एक्सप्रेस (हबीबगंज-नई दिल्ली)
  • 12011/12012-कालका शताब्दी एक्सप्रेस
  • 12017/12018-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस
  • 12029/12030-स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली-अमृतसर)
  • 22439/22440-वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा)
  • 12985/12986-डबल डेकर एक्सप्रेस (जयपुर-दिल्ली)
  • 22805/22806-भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12281/12282- दुरंतो एक्‍सप्रेस (भुवनेश्वर-नई दिल्ली)
  • 12269/12270- दुरंतो एक्सप्रेस (चेन्नई-दिल्ली)

यहां पर बता दें कि नवंबर में दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इस दौरान यूपी, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब से प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को जाएंगे। वहीं, भीड़ ज्यादा होने की स्थिति में कोरोना के मद्देनजर शारीरिक दूरी के नियमों की पालना कठिन हो जाएगी। इसके चलते भारतीय रेलवे ने यह अहम फैसला लिया है।