Bigg Boss 14: काम्या पंजाबी ने ‘तूफानी सीनियर्स’ गौहर, सिद्धार्थ और हिना को बताया ‘पक्षपाती’, जानें डिटेल

 Bigg Boss 14: बिग बॉस में इस वक्त तूफानी सीनियर्स ही घर की कमान संभाल रहे हैं। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 11 की रनरअप हिना ख़ान और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान को तूफानी सीनियर्स के टैग के साथ घर में भेजा गया है। अब इनके फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अभिनव शुक्ला को डिस्क्वालिफाईड करने के लिए बिग बॉस पूर्व प्रतिभागी काम्या पंजाबी ने पक्षपात का आरोप लगाया है।

क्या था टास्क

इम्युनिटी के लिए बिग बॉस के घर में अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली आमने-सामने थे। टास्क ये था कि दोनों को एक बुलडोज़र पर बिठाया गया था। जहां, अन्य प्रतिभागियों को सुबान वाला पानी डालकर उस पर से गिराना था। इस बीच रुबिका ने अभिनव के ऊपर पानी डाल रही थीं, ताकि उन्होंने पेन से बचाया जा सके। ऐसे में इसका विरोध बाकि प्रतिभागी करने लगे। इसके बाद तूफानी सीनियर्स गौहर ख़ान, सिद्धार्थ शुक्ला और हिना ख़ान ने अभिनव को टास्क से डिस्क्वालिफाई करने का फैसला लिया। लेकिन इस फैसले काम्या नाराज नज़र आईं।