
देश में जैसे-जैसे कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आए 60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ देश के पांच राज्य जहां कोरोना के 61 प्रतिशत सक्रिय मामले थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 883185 एक्टिव केस हैँ। कुल मामलों में से अब तक 5988822 संक्रंमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण देश में अब तक 107416 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
बात करें मिजोरम की तो मिजोरम में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य 2,175 थी। सक्रिय मामलों की संख्या 191 है।