
वायरल वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मालवीय नगर मेन मार्केट में बाबा का ढाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग कांता प्रसाद किस्मत खुल गई है। बुजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की बदहाली का वीडियो देखने के बाद ‘बाबा का ढाबा’ अब zomato में भी लिस्टेट हो गया है। ऐसे में लोग ऑनलाइन भी ‘बाबा का ढाबा’ से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। zomato की ओर से ट्वीट करके बताया गया है- बाबा का ढाबा’ अब जोमैटो पर लिस्टेड है। हमारी टीम वहां के बुजुर्ग दंपती के साथ काम कर रही है।

बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ही कुछ दिन पहले बुजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की बदहाली का वीडियो बनाया था। इसके बाद फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। बृहस्पतिवार हैशटैग बाबा का ढाबा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। वीडियो में बुजुर्ग रोते हुए कह रहे था कि उनके ढाबे पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा है। यह वीडियो देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर समेत तमाम हस्तियों ने अपील करते हुए ट्वीट किया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता k आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती भी मदद के लिए पहुंचे। लोग यहां खाना खाते हुए अपने वीडियो व सेल्फी भी पोस्ट कर रहे थे।
आजमगढ़ के रहने वाले हैं बाबा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पिपरी गांव के रहने वाले कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की उम्र 80 वर्ष से अधिक है। वह अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ शेख सराय के पास रहते हैं। 1990 से ही मालवीय नगर में अपनी छोटी सी दुकान लगा रहे हैं। लॉकडाउन से पहले लोग यहां शौक से खाना खाने आते थे। लेकिन अनलॉक के बाद ग्राहक गायब हो गए।
ढाई लाख से ज्यादा की मिली मदद
गौरव वासन भी बृहस्पतिवार सुबह ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये की मदद बाबा को मिल चुकी है। तमाम लोगों ने खाना खाने के बाद उन्हें एकमुश्त एक सप्ताह का व एक माह का एडवांस भुगतान कर दिया।
So here its a new step to come forward to him also the new baba is there, go agra go now its agra walo its your time to show #BabaKaDhaba #BabaKaOnlineDhaba #BabaKaDhabha pic.twitter.com/YnMdLhgY0r
— priyanshi jaiswal (@priyanshihere) October 9, 2020