लगातार हार के बाद राजस्थान की टीम में होगा बदलाव, दिल्ली का कैसा होगा प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार हार झेल रही राजस्थान रॉयल्स का सामना धमाकेदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। 13वें सीजन का 23वां मुकाबला बेहद रोचक होगा क्योंकि राजस्थान इस मुकाबले के लिए लिए कुछ बदलाव कर सकता है। वहीं दिल्ली की टीम बेहद संतुलित है और वह अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरेगी।

राजस्थान की टीम में अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को मौका दिया जा सकता है। वहीं पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए युवा यशस्वी जायसवाल को एक और मौका दिए जाने की उम्मीद है।

राजस्थान की ओपनिंग यशस्वी और जोस बटलर करेंगे तो वहीं मिडिल आर्डर में कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और महिपाल लोमरोर पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं तेजी से रन बनाने का जिम्मा एक बार फिर से राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर रहेगा। गेंदबाजी में वरुण आरोन के साथ आर्चर और कार्तिक त्यागी होंगे। वहीं श्रेयस गोपाल और तेवतिया स्पिनर की कमान संभालेंगे।