ट्रंप ने बताया कोरोना से अपनी जल्द रिकवरी का राज़, अमेरिका में बढ़ी इस दवा की डिमांड

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने से ज्यादा उनके इतने जल्दी ठीक होने से दुनियाभर में लोग हैरान हैं। उन्हें कुछ दिनों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह अमेरिका चुनाव के कैंपेन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सबके मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर ट्रंप इतने जल्दी कोरोना से कैसे रिकवर हो गए ?

ट्रंप ने खुद बताया कैसे हुए ठीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वह कैसे कोरोना से इतनी जल्द रिकवर हो गए। ट्रंप के मुताबिक, कोरोना के इलाज के लिए कई दवाओं के साथ Regeneron REGN-COV2 एंटीबॉडी ड्रग भी दी गई। उन्होंने बताया कि यह सबसे अहम थी और इससे उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने देशवासियों से कहा कि वह सभी के लिए उसी दवा का इंतजाम करेंगे, जिससे वह ठीक हुए हैं।