सपना चौधरी के पति कौन,क्‍यों बेटी की शादी को छुपाया, मां नीलम ने फोन पर दिए सवालों के जवाब

बिग बॉस 11 की एक्‍स कंटेस्‍टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के जब मां बनने की खबर वायरल हुई तो अटकलों का दौर शुरू हो गया क‍ि उनकी शादी कब हुई? उनके पति कौन हैं? लव मैरिज की या अरेंज? पत‍ि बॉलीवुड से हैं या बाहर किसी अन्‍य फील्‍ड से? सपना सेलिब्रेटी हैं तो उनकी शादी को सीक्रेट क्‍यों रखा गया। इन  सवालों का जवाब देने के लिए खुद सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी सामने आई हैं। खास बातचीत में उन्‍होंने फोन पर सभी सवालों के दिए कि शादी कब और कहां हुई। सपना चौधरी के पति कौन हैं और क्‍या करते हैं। नीलम चौधरी ने सपना चौधरी के मां बनने की खबर की पुष्टि भी की, साथ ही इस शादी को दुनिया से छुपाकर रखने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया !

नीलम चौधरी ने बताया क‍ि सपना चौधरी के पति का नाम वीर साहू है। वे भी सपना चौधरी की तरह गायक, लेखक और मॉडल हैं। सपना की शादी को छुपाकर रखने के पीछे की वजह पूछने पर नीलम चौधरी ने खुलकर बात की।  नीलम ने बताया कि सपना ने वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी।