3 हार के बाद चेन्नई की टीम में होगा बड़ा बदलाव, कैसा होगा पंजाब का प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आज के मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की टीम दबाव में होगी। टीम में बदलाव की संभावनाएं हैं लेकिन विकल्प ठोस नहीं। ड्वेन ब्रावो की जगह इमरान ताहिर को लाया जा सकता है वहीं केदार जाधव का विकल्प भी तलाशना होगा।

पंजाब के खिलाफ भी शेन वॉटसन और डु प्लेसिस ही पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। मिडिल आर्डर में अंबाती रायुडू, केदार जाधव, सैम कुर्रन और महेंद्र सिंह धौनी को जिम्मेदारी उठानी होगी। पहले बल्लेबाजी करने के दौरान बड़े शॉट लगाने होंगे तो वहीं रन का पीछा करते समय रन गति तेज करनी होगी।

किंग्स की टीम के पास एक संतुलित टीम है केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करेंगे। मिडिल आर्डर में करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन जैसे तेज शॉट लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, जिमी नीशम, शेल्डन कॉटरेल चेन्नई की मुश्किल बन सकते हैं। रवि विश्नोई अच्छी लय में हैं तो कृष्णप्पा गौतम उनका साथ निभा रहे हैं।