ट्रंप का संक्रमित होना कोरोनो वायरस को गंभीरता से लेने का अलार्म: बिडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बिडेन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का कोरोना वायरस से संक्रमित होना ये बताता है कि हमें इस वायरस को गंभीरता से लेने की जरूरत है। बिडेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह भी किया।

बिडेन ने कहा कि यह राजनीति का मामला नहीं है। यह समय कोरोना वायरस को पूरी गंभीरता से लेना का है। यह अपने आप दूर नहीं होने वाला। हमें अपना हिस्से की ज़िम्मेदारियों का पालन करना होगा। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने मास्क पहनने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वे सबसे महत्वपूर्ण, शक्तिशाली सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण हैं।

उन्होंने कहा कि सीडीसी के प्रमुख के मुताबिक, अगर हम सभी सार्वजनिक रूप से मास्क पहनते हैं, तो हम अगले 100 दिनों में 100,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। मास्क पहनने से आप न केवल अपनी जान बचाते हैं, बल्कि यह आपके आस-पास मौजूद परिवार के लोगों की भी रक्षा करता है।