डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व सलाहकार भी कोरोना संक्रमित,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने के बाद ट्रम्प के लंबे समय से सलाहकार रही केल्याने कॉनवे (Kellyanne Conway) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। पिछले शनिवार को उन्होंने रोज गार्डन के कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसके बाद वह संक्रमित हुई हैं। इस कार्यक्रम में ट्रंप ने अपनी सर्वोच्च न्यायलय की घोषणा की थी। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सीएनएन के हवाले से यह जानकारी दी।

ट्वीट कर दी जानकारी

केल्याने कॉनवे ने ट्वीट कर कहा,’ आज रात मैंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था, जिसमें मैं पॉजिटिव आई हूं। मुझे हल्की खांसी हैं और मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैंने चिकित्सकों के परामर्श से एक क्वारंटाइन प्रक्रिया शुरू की है’।

कार्यक्रम में नहीं हुआ था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन