कोरोना के संक्रमण को बढ़ने की वजह से 4 राज्‍यों ने छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय बसों को प्रवेश पर प्रतिबंध हुआ

छत्तीसगढ़ की अंतरराज्यीय बसों को झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार की सीमाओं के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यहां बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से पड़ोसी राज्य भयभीत हैं। इन चार राज्यों ने अपनी सीमा के अंदर अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस कारण छत्तीसगढ़ से जाने वाली बसों के चालक मजबूरी में यात्रियों को प्रदेश की सीमा पर छोड़कर वापस लौट आ रहे हैं। सीमा से यात्री टैंपो या फिर आटो का सहारा लेकर किसी तरह उक्त राज्यों की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की सीमा पर उतार दिए जाते हैं यात्री

रायल ट्रैवल्स के संचालक सैय्यद अनवर का कहना है कि इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा की बसों का संचालन किया जा रहा है।