अमेरिका बगदाद से पूरी तरह से वापसी की योजना बना रहा है

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास से जुड़े अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर अमेरिका ने इराकी सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की है। अमेरिका ने इराकी सरकार से कहा है कि अमेरिकी दूतावास से जुड़े कर्मियों पर हमलों को लेकर यदि वह गंभीर नहीं होता है और ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो वह बगदाद स्थित दूतावास को खाली कर देंगे। अमेरिका के इस ऐलान के बाद इराकी सरकार सकते में आ गई है। वाशिंगटन पोस्‍ट ने कहा है कि अमेर‍िकी सरकार का कहना है कि बगदाद दूतावास से जुडे कर्मियों पर हो रहे हमलों को रोकने और उनकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी इराकी सरकार की है।

ट्रंप प्रशासन का यह फैसला दु‍खद, गैरकानूनी संगठनों में गलत संदेश जाएगा 

उधर, अमेरिका के इस घोषणा के बाद इराक सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल कदीमी ने प्रवक्‍ता अहमद मुल्‍ला तलाल ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन को यह फैसला बेहद दु‍खद और निराश करने वाला है। उन्‍होंने अमेरिकी प्रशासन से अनुरोध किया है वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। तलाल ने कहा अमेरिका के इस फैसले से गैरकानूनी संगठनों में गलत संदेश जाएगा। इससे उनके हौसले बढ़ेंगे। इस फैसले का नकारात्‍मक असर पड़ेगा।