लता मंगेशकर के 91वें जन्म दिवस पर PM मोदी ने शुभकामनाये देते हुए कही ये बात

 अपनी आवाज से लोगों को दीवाने वाली कोकिला के नाम से मशहूर सिंगर लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। इस खास मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुबारकबाद दी है। कोकिला आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। पीए मोदी के साथ-साथ सिनेमा जगत के कलाकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मै बहुत सौभाग्यसाली हूं कि मुझे हमेशा लता जी का स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। पीएम मोदी ने लता जी को देश की पहचान बताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी प्रत्येक वर्ष लता मंगेशकर के जन्मदिन पर बधाई देते हैं।

28 सितंबर को इंदौर में हुआ जन्म

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। लता की आवाज के देश में अअपना जादू बिखेरा है। देश-दुनिया में उनकी फैन हैं। गायकी के क्षेत्र में वह कई सम्मान भी पा चुकी हैं। गायिकी क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।