अब अमेरिका में केवल 30 महीने तक ही रह पाएंगे चीन के पत्रकार

ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन के खिलाफ कार्रवाईयों का दौर जारी है। इस क्रम में अब अमेरिका में चीनी पत्रकारों को केवल 90 दिनों तक ही रुकने की अनुमति दी गई है।  मार्च में अमेरिका के विदेश विभाग ने चीनी मीडिया आउटलेट को अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करने की बात कही थी।

कोरोना वायरस को लेकर पहले से ही सवालों से घिरे चीन से अमेरिका बेहद नाराज है। यह नाराजगी इस कदर है कि ट्रंप प्रशासन ने वीजा दिशा निर्देशों के तहत चीनी पत्रकारों पर शिकंजा कस दिया है। इसके तहत अब चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि घटा दी गई है। अब वे केवल तीन महीने तक ही अमेरिका में रह सकेंगे। बता दें कि इससे पहले विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए कोई अमेरिका में निश्चित अवधि नहीं थी। हालांकि नए दिशा-निर्देशों में चीन के पत्रकारों के तीन महीने से ज्यादा रुकने पर रोक लगा दी गई है।

ट्रंप प्रशासन द्वारा वीजा संबंधित संशोधित नियमों के तहत ‘F’ (विद्यार्थी वीजा), ‘J’ ( पत्रकार वीजाा) और R’ (शोधकर्ता वीजा) के तहत आने वालों को उनके प्रोग्राम को खत्म होने तक ही अमेरिका में रहने की अनुमति होगी। इसके लिए चार साल का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही यह भी नियम बनाया गया है कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देश से आने वालों की वीजा अवधि दो साल से कम कर दिया जाएगा।