सारा अली खान NCB के कार्यस्थल पहुंचीं, दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर समेत होगी पूछताछ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री सारा अली खान(Sara Ali Khan) एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। एनसीबी की टीम उनसे पूछताछ करेगी। उनसे पहले श्रद्धा कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की पूछताछ चल रही है। इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) लगातार इस मामले की जांच में जुटा हुआ है। ड्रग से जुड़े मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह के नाम सामने आए हैं।

एनसीबी दफ्तर पहुंची सारा अली खान

अभिनेत्री सारा अली खान(Sara Ali Khan) केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो(एनसीबी) के दफ्तर पहुंच गई हैं। यहां एनसीबी की एसआइटी टीम सारा अली खान से ड्रग मामले में पूछताछ करेगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में उन्हें समन जारी किया गया था सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान सारा अली खान का नाम सामने आया था।