NCB के कार्यस्थल दीपिका पादुकोण पहुंची, ड्रग के मामले में की जाएगी पूछताछ

 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। आज एनसीबी उनसे दिन में पूछताछ करेगी। इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) लगातार इसकी जांच में जुटा हुआ है। ड्रग से जुड़े मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह के नाम सामने आए हैं। आज एनसीबी इसी मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर के साथ भी पूछताछ करेगी।

एनसीबी दफ्तर पहुंचीं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब से थोड़ी पहले एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं।  दीपिका को सुबह 10 बजे एनसीबी के गेस्टहाउस पहुंचने को कहा गया था। माना जा रहा है कि दीपिका से अलग से पूछताछ करने के अलावा उन्हें उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के सामने बैठाकर भी एनसीबी पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की अनुमति एनसीबी से मांगी थी। दीपिका और रणवीर गुरुवार देर शाम गोवा से वापस आ गए थे।