कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कोलकाता-मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग व टेलिकास्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13 वें एडिशन का पांचवा मैच आज शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आबूधाबी में खेला जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के चलते इस बार आइपीएल का आयोजन भारत में नहीं बल्कि यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट में मुंबई का यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में उसे सीएसके ने पांच विकेट से हराया था। वहीं इस मैच से कोलकाता की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

टूर्नामेंट के पांचवे मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पांचवा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2020 का पांचवा मुकाबला खेला जाएगा।