दुबई के लिए एयर इंडिया की सभी सेवाएं 2 अक्टूबर तक निलंबित, फ्लाइट में मिला कोरोना पॉजिटिव यात्री

दुबई ने एयर इंडिया की सभी सेवाओं को अपने देश में 2 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया है। विमान में सवार एक कोरोना संक्रमित यात्री के मिलने के बाद दुबई प्रशासन ने यह फैसला किया है। दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी(DCAA) के एक बयान कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि जयपुर से दुबई आ रहे विमान में सवार एक कोरोना पॉजिटिव यात्री के पाए जाने के बाद एयर इंडिया की सभी विमान सेवाओं को अगले 15 दिनों यानि 2 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया गया है।

यूएई सरकार के नियमों के अनुसार, भारत से यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 96 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण से मूल कोरोना-नेगेटिव प्रमाणपत्र लाने की आवश्यकता होती है। अधिकारियों ने कहा कि एक यात्री, जिसके पास COVID पॉजिटिव सर्टिफिकेट था, जिसने 2 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस ‘जयपुर-दुबई फ्लाइट 4 सितंबर को यात्रा की थी। इसी तरह की एक घटना पहले एयरलाइन की दुबई की अन्य उड़ानों में से एक यात्री के साथ हुई थी।