कोरोना संकट होने की वजह से अब रामलीला त्योहार पर भी दिखेगा असर, Online आयोजित करने की तैयारी शुरू

देश इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। इस वायरस का प्रकोप प्रत्येक दिन बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर कोरोना संक्रमित देश बन गया है।

चीन के वुहान से पिछले साल फैले इस संक्रमण से देश में ज्यादार त्योहार पर भी प्रभाव पड़ा, जिसके चलते मंदिर, मस्जिद तक को भी बंद करना पड़ा। इस साल मनाए जाने वाले त्योहारों को दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। अब 8 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

यही वजह है कि चंडीगढ़ में तो रामलीला को ऑनलाइन आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। चंडीगढ़ के संयुक्त राम लीला संघ के सलाहकार, अशोक चौधरी ने बताया कि इस साल कोविड-19 के चलते रामलीला का आयोजन नहीं किया जा सकता है।