
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय फूल मूड में नजर आ रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी की प्रेक्टिस को देखकर अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट रहे हैं. जी दरअसल इस समय वह आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनकर यूएई में है. वहीं वहां पर धोनी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वैसे तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे देरी से प्रैक्टिस सेशन आरम्भ किया है लेकिन उनका प्रदर्शन सभी के होश उड़ा रहा है.
आप देख सकते हैं हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 35 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी दुबई इंटनेशनल मैच में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्ण ने रिकॉर्ड किया है और इस वीडियो में धोनी मैदान पर काफी बड़ा छक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में धोनी का छक्का देखकर बाउंड्री पर खड़े मुरली विजय हैरान हो गए. आप देख सकते हैं वह वीडियो बना रहे रस की ओर देखते हुए बोले, ‘रस यह पॉवर है. मुझे नहीं पता बताओ. शानदार टायमिंग, बैट स्पीड और शानदार स्विंग जो उन्हें तोहफे में मिला है. इससे बेहतर नहीं हो सकता. मुझे गेंदबाजों के लिए बुरा लग रहा है.’
वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय बाद मैदान पर वापसी करने के बाद उनके यह तेवर देखने लायक हैं. इस समय इस वीडियो को तेजी से वायरल भी किया जा रहा है.
All you've got to do is watch this little video till the end and keep looping it. 🦁💛 #WhistlePodu #YelloveGame @msdhoni @mvj888 @russcsk pic.twitter.com/Yz5f1DQbOV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 10, 2020