कारगिल सहित अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके

 कोरोना काल के बीच अडमान और निकाबार द्वीप और कारगिल में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। राहत की बात यह रही कि दोनों भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है। लद्दाख स्थित कारगिल में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए।कारगिल के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 435 किमी की दूरी पर सुबह 5.47 बजे यह भूकंप आया।

वहीं अंडमान और निकोबार की धरती भी भूकंप के झटकों से हिली। 8 सितंबर को सुबह 3.20 बजे यह झटके महसूस किए गए।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप पोर्टब्लेयर के 20 किमी की गहराई पर आया।

इससे पहले लद्दाख में दो बार आ चुका है भूकंप

बता दें कि इससे पहले 31 अगस्त को लेह-लद्दाख में भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी। इससे पहले 26 जून को लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।