वोडाफोन आइडिया ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान, यह है कंपनी का नया लोगो

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea) ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को अपने ब्रांड की रीलॉन्चिंग की है। कंपनी ने ‘Vi’ के रूप में अपने आप को रीब्रांड किया है। इस तरह कंपनी ने लोगों के बीच अपनी पूरी तरह से एक नई पहचान बनाने की कोशिश की है। अगस्त 2018 में वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय से बनी वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड ने एक नए ब्रांड की घोषणा की है। कंपनी इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही है, जहां पेरेंट कंपनी वोडाफोन ग्रुप भी किसी तरह का अतिरिक्त फंड देने को तैयार नहीं है।

यह है कंपनी का नया लोगो:

अधिकारियों ने कहा है कि इस नए ब्रांड को लाने के पीछे उद्देश्य कॉल्स की बेहतर गुणवत्ता और इसके जुड़ी सेवाओं की उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है। इस ब्रांड के जरिए कंपनी ब्रांड के तहत उच्च गुणवत्ता के वादे पर ग्राहकों के एक नए वर्ग को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कंपनी इस ब्रांड को लाकर अपने घट रहे यूजर बेस को रोकना चाहती है।