नेपाल में धार्मिक रथ यात्रा पर प्रतिबंध को लेकर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन में हिंसक झड़प

नेपाल के काठमांडू में गुरुवार को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। दरअसल यहां ललितपुर जिले में कुछ लोग मच्छिंद्रनाथ जात्रा रथ लेकर जा रहे थे, हालांकि प्रशासन की तरफ से रथ लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी इसके बावजूद लोग ऐसा कर रहे थे। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनोन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

नेपाल के 12 जिलों में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

नेपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही 12 जिलों ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन फैल गया है। एक प्रेस वार्ता में देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. सुरेश तिवारी ने कहा था कि राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के 12 जिलों ने कोरोना महामारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन में प्रवेश किया है। तिवारी ने कहा, 12 जिले में से 4 में अब तक 1000 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। इन 12 जिलों में सक्रिय मामलों का लगभग 73 फीसद हिस्सा है।