चीन ने जारी किया तिब्बत का मुद्दा, कहा समर्थन देने वाले देशों का करता है विरोध

चीन ने बुधवार को तिब्बत का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि तिब्बत को समर्थन देने वाले देशों का वह विरोध करता है। बुधवार को चीन विदेश मंत्रालय की ओर से फिर इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘ चीन की स्थिति स्पष्ट है। तिब्बत की स्वतंत्र सेना की अलगाववादी गतिविधियों को समर्थन देने वाले देशों का हम विरोध करते हैं।’ 

भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा  कि सीमा पर भारत ने ही समझौते को तोड़ा और LAC को पार कर इस ओर आ गया। बता दें कि लद्दाख सीमा के पास जारी तनाव के बीच चीन की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। हालांकि चीन के इस दावे को भारत पहले ही नकार चुका है।

प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि किसी भी देश के अधिकार क्षेत्र पर चीन ने दावा नहीं किया ओर इसके सैनिकों ने कभी अपनी सीमा पार नहीं की जरूर कोई गलतफहमी हुई है। इससे पहले भारतीय सेना ने 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात को लद्दाख में चुशुल के करीब पैगोंग त्सो के तट के करीब भारतीय इलाकों में चीनी सेना के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया था।