फोटो अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल की

पांच सदी तक चले राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम की धरा ने धैर्य कभी नहीं छोड़ा। रामभक्तों के बलिदानी संघर्ष के पीछे भरोसे की वह नींव थी कि हां, एक न एक दिन रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और रामलला उसमें विराजेंगे। …और वह दिन आ गया।

दिल्ली से अयोध्या के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए रवाना। अवधी परिधान धोती कुर्ता में पीएम मोदी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल।

जन्मभूमि से उठ रहे वैदिक मंत्रों की ध्वनि पूरी रामनगरी में सुनाई पड़ रही है। इसके लिए जगह जगह लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है।