बॉलीवुड की भाई-बहन की ये जोड़ियां हैं काफी हिट, जिन्हें हर कोई करता है पसंद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपल्स को लेकर आप बहुत सुनते और पढ़ते होंगे, लेकिन बॉलीवुड में भाई-बहन की भी कई ऐसी जोड़ियां है, जो काफी पॉप्युलर है। बॉलीवुड के ये भाई बहन अक्सर खबरों में रहते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इन सेलेब भाई-बहन की बॉन्डिंग काफी लोकप्रिय है और हर कोई इन्हें पसंद भी करता हैं। ऐसे में जानते हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों के बारे में, जो सोशल मीडिया पर काफी स्पेस शेयर करते हैं।

सारा और इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम की ऐसी जोड़ी है, जो काफी लोकप्रिय है। दोनों की अक्सर तस्वीरें आती रहती हैं, जो दोनों की बॉन्डिंग के बारे में बताती हैं। पहले कई बार सारा अली खान और इब्राहिम के साथ घूमने की तस्वीरें शेयर आई थीं और अभी लॉकडाउन में इब्राहिम सारा के वर्कआउट में साथ देते हैं। दोनों के साथ वर्कआउट करने की तस्वीरें शेयर की जाती हैं।