कटरीना कैफ ने इस खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने कल यानि 16 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। लॉकडाउन के चलते इस बार कटरीना ने अपना जन्मदिन घर पर ही सेलिब्रेट किया है। कटरीना के जन्मदिन पर उनके परिवार, दोस्त और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई दी। अब सोशल मीडिया पर कटरीना  के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर वायरल हो रही हैं।

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की हैं।इस तस्वीर में कटरीना 3 केक काटती हुई नजर आ रही हैं। कटरीना ने इन तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों को धन्यवाद।’

https://www.instagram.com/p/CCtXNYNBA91/?utm_source=ig_embed

कटरीना कैफ को जन्मदिन के अवसर पर सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, ऋत‍िक रोशन, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, नेहा धूपिया, मनीष मल्होत्रा, अर्प‍िता खान शर्मा, फराह खान के साथ अन्य कई स्टार्स ने बधाई दी।

वर्क फ्रंट की बात करे तो, कटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं।