
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं।हाल ही में कंगना ने मेरठ साधु लिंचिंग मामले पर अपना गुस्सा व्यक्त किया हैंl कंगना ने ट्वीट करते हुए इस मामले पर गुस्सा जताया हैं।
कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भगवा पहनने वाले एक और साधु के साथ लिंचिंग हुई। इन साधुओं का अभिशाप देश में शांति रहने की आखिरी उम्मीद का भी सर्वनाश कर देगा। अगर हमने निर्दोष संतों की हत्या को न रोका तो हम कष्ट भोगते रहेंगे।’
Another Sadhu lynched for wearing saffron color, the curse of these sanyasis will destroy every little hope we have of a peaceful country, we will continue to suffer if we don’t stop killings of innocent spiritual seekers 🙏 https://t.co/4vRaNoC9L8
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 16, 2020
बता दे कि इससे पहले कंगना ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की लिंचिंग के मामले पर भी गुस्सा जताया था। पालघर में जूना अखाड़ा के दो साधु-चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि, सुशीलगिरि महाराज को उनके ड्राइवर के साथ लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया गया था। यह घटना 16 अप्रैल को हुई थी।
#PalgharMobLynching is a really horrifying. Sadhus have invariably played an instrumental function in evolution of our Nation. Team #KanganaRanaut strongly condemns the inhumanity that took the lives of sadhus in Palghar. Only cowards raise arms at the elderly.
#JusticeForSadhus— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 20, 2020
क्या था मेरठ साधु लिंचिंग मामला
यह घटना मेरठ के भावनपुर में मंदिर की देखरेख करने वाले कांति के साथ हुई। कांति अपने गले में भगवा रंग का गमछा और पीले रंग के कपड़े पहनते थे। बीते सोमवार को कांति गंगानगर में बिजली का बिल जमा करने गए थे। बिल जमा करके लौटते समय ग्लोबल सिटी के पास गांव में अनस कुरैशी नाम के एक शख्स ने कांति के भगवा गमछे को लेकर कथित धार्मिक टिप्पणी की। कांति ने इस बात का विरोध किया तो बहस काफी बढ़ गई। इसके बाद कांति के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद इलाज के दौरान कांति की मौत हो गई।