
फिलीपींस में सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरने वालों की संख्या बढ़ी है। अधिकारियों ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने 162 नई मौतों की जानकारी दी। यह मौतें दैनिक दिनों की अपेक्षा बड़ी छलांग है। इसमें से ज्यादातर मामले क्षिणपूर्व एशिया से दर्ज किए गए हैं। जबिक 2,124 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। देश में 1 जून से सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 56,259 तक पहुंच गया है।
गौरलतब है कि सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए सार्वजनिक परिवहन, रेस्तरां और मॉल खोलने की अनुमित प्रदान की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ने बताया कि अब देश में कुल मरनेवालों का आंकड़ा 1,534 हो गया है।