597 तालिबान कैदियों की रिहाई पर अटकी शांति वार्ता, अफगान सरकार ने कैदियों की नई सूची की मांग की

अफगानिस्‍तान सरकार ने तालिबान से उन कैदियों की नई सूची उपलब्‍ध कराने को कहा है, जिन्‍हें अब तक रिहा नहीं किया गया है। अफगान सरकार ने तालिबान से यह सूची तब मांगी है, जब उग्रवादी समूह सूची के आधार पर कैदियों की रिहाई के लिए दबाव बना रहे हैं।

अमेरिका-तालिबान समझौते के मुताबिक अफगान सरकार ने अब तक 4,080 तालिबान कैदियों को रिहा किया है, लेकिन समूह के 597 कैदियों को मुक्‍त करने से इन्‍कार कर दिया है। इसके चलते बहुप्रतिक्षित इंट्रा-अफगान वार्ता में देरी हो रही है।