इस शहरों की आबादी है दुनिया में सबसे अधिक, जानिए किन देशों का नाम है शामिल

विश्व की जो सबसे बड़ी समस्या है उनमे से एक जनसंख्या की समस्या भी है। इस समस्या पर अभी नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे चलकर मानव को ही इससे सर्वाधिक हानि पहुंचने वाली है। मानव एक सामाजिक प्राणी है और समुदाय का निर्माण करना उसके प्रमुख कार्यों में से एक है। 11 जुलाई को दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाएगी और इसे ध्यान में रखते हुए आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे शहरों के बारे बताने जा रहे हैं जहां की आबादी सर्वाधिक है।

विश्व के सर्वाधिक आबादी वाले शहरों की सूची 

टोक्यो, जापान 

दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाले शहरों में यह शहर पहले स्थान पर है। इसकी कुल जनसंख्या 3 करोड़ 74 लाख 68 हजार 302 है।

नई दिल्ली, भारत 

भारत की राजधानी इस मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां की की कुल आबादी 2 करोड़ 85 लाख 13 हजार 682 है।

संघाई, चीन 

चीन के संघाई शहर की आबादी 2 करोड़ 55 लाख 82 हजार 138 है।

साओ पाउलो, ब्राजील 

ब्राजील के इस शहर की कुल आबादी 2 करोड़ 16 लाख 50 हजार है।

मेक्सिको, मेक्सिको 

यहां की कुल आबादी 2 करोड़ 15 लाख 80 हजार है।

काहिरा, मिस्त्र 

मिस्त्र के काहिरा शहर की कुल आबादी 2 करोड़ 76 लाख है।

मुंबई, भारत 

इस सूची में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का भी नाम शामिल है और यहां की कुल आबादी 1 करोड़ 99 लाख है।

बीजिंग, चीन

चीन का बीजिंग भी इस सूची में शामिल है। आबादी की बात करें तो इसकी कुल आबादी 1 करोड़ 96 लाख है।

ढाका, बांग्लादेश

9 वें स्थान पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है और इसकी कुल जनसंख्या 1 करोड़ 95 लाख है।

ओसाका, जापान

10वें स्थान पर मौजूद है जापान का ओसाका। इसकी कुल जनसंख्या 1 करोड़ 92 लाख है।