हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के पर लगाया गया बैन, कूलों नहीं सुनाई देगा ‘ग्‍लोरी टू हांगकांग’

 हांगकांग में नया राष्‍ट्रीय सुरक्षा ब्‍यूरो स्‍थापित होने के बाद अधिकारियों ने स्‍कूलों में गाए जाने लोकतंत्र समर्थकों के अनौपचारिक गीत ‘ग्‍लोरी टू हांगकांग’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया। हांगकांग के शिक्षा सचिव केविन येंग ने कहा कि छात्रों को कक्षा के बहिष्कार, नारे लगाने, मानव श्रृंखला बनाने या ऐसे गीत नहीं गाने चाहिए जिनमें राजनीतिक संदेश हों। स्कूलों में इस गीत के प्रतिबंध के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब लोगों की यह आशंका प्रबल हो गई है कि नया सुरक्षा कानून इस शहर की स्‍वतंत्रता को कुचल देगा।

मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक संघर्ष को दिखाती ये रचना 

लोकतंत्र समर्थकों के इस गीत से चीन की कम्‍युनिष्‍ट सरकार हील गई। दरअसल, पिछले साल जून में लोकतंत्र समर्थकों द्वारा इस गीत का सृजन किया गया था। गीत के जरिए में हांगकांग की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक संघर्ष को दर्शाया गया है। हांगकांग का राजनीतिक संघर्ष को उकेरती यह रचना हांगकांग के लोगों के प्रेरणा बन चुकी है।

इस गीत में एक मजबूत राजनीतिक संदेश है। लोकतंत्र समर्थकों द्वारा रचित इस गीत को कई स्‍कूलों में प्रार्थना के रूप में छात्रों द्वारा यह गाया जाता है। हांगकांग में राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होते ही इस गायन पर रोक लगा दिया गया।